महाराज बाड़े की मल्टीलेवल पार्किंग शुरू नहीं हो सकी, दुकानों में पानी

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश के बाद भी महाराज बाड़े की मल्टीलेवल पार्किंग शुरू नहीं हो सकी है। महाराज बाड़े पर आने वाले सैलानियों के लिए मुश्किल का सामना पढ़ रहा है. महाराज बाड़े की ऐतिहासिक इमारतों और बाड़े पर खरीदारी करने के लिए हजारों लोग महाराज बाड़े आते हैं.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्मार्ट सिटी और संबंधित अधिकारियों को मार्च 2026 तक का समय दिया था लेकिन हाल-फिलहाल पार्किंग शुरू होना तो दूर मल्टीलेवल पार्किंग के बेसमेंट से पानी निकलकर सड़क पर पिछले कुछ दिनों से आ रहा है। स्मार्ट सिटी के अफसरों की अनदेखी से सड़क पर पानी का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे महाराज बाड़े आने वाले ग्राहकों और व्यापार कर रहे दुकानदारों की दुकानों में पानी जा रहा है।

Next Post

हास्य कवि मूर्ख सम्मेलन कल महाराज बाड़े पर आयोजित होगा

Tue Mar 3 , 2026
ग्वालियर: शहर की सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हास्य कवि मूर्ख सम्मेलन 4 मार्च (होली की पड़वा) पर शाम 5 बजे महाराज बाड़े पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम बरोनिया ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष दूर-दराज से आने […]

You May Like