बस स्टेशन चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के विरोध में जयस का धरना-प्रदर्शन

निवाली। नगर परिषद निवाली द्वारा पूर्व से प्रस्तावित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को बस स्टेशन चौराहे पर स्थापित किए जाने के बाद जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) इकाई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जयस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

धरने के दौरान जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू पटेल एवं जयस प्रबंधक दीपक निगवाल ने कहा कि निवाली आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में आदिवासी समाज के क्रांतिकारी योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर समाजजनों ने पूर्व में नगर परिषद को आवेदन सौंपा था। उनका आरोप है कि नगर परिषद ने आदिवासी क्रांतिकारियों की प्रतिमा स्थापित नहीं कर अन्य प्रस्तावित प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे समाज में नाराजगी व्याप्त है।

धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार कार्तिक मौर्य, नायब तहसीलदार अर्चना गिरवाल, थाना प्रभारी वीर सिंह बहादुर, सिलावद थाना प्रभारी आर.के. लवंशी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रूप सिंह सोलंकी पहुंचे। अधिकारियों ने जयस पदाधिकारियों से चर्चा कर बताया कि 22 जुलाई को नगर परिषद की परिषद (बॉडी) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य विषयों के साथ बस स्टेशन चौराहे पर स्थापित प्रतिमा के संबंध में भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रूप सिंह सोलंकी ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि जयस संगठन के विरोध के बाद 22 जुलाई को परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रतिमा स्थापना से जुड़े विषय पर चर्चा कर परिषद द्वारा आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

Next Post

डबल मनी कांड: 500 करोड़ घोटाले का मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकराने 7 साथियों समेत गिरफ्तार 

Mon Jul 20 , 2026
बालाघाट, मध्य प्रदेश के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बालाघाट पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड और फरार आरोपी सोमेंद्र कंकराने को उसके 7 साथियों सहित हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल […]

You May Like