अवैध शराब सहित दो गाड़ियां जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में आबकारी विभाग और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अलग-अलग जगहों पर की गई दबिश में दो वाहन और बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. सूत्रों का कहना है कि इस तस्करी में लाइसेंसी ठेकेदारों की मिलीभगत सामने आ रही है.
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी देवेश चतुर्वेदी और उपप्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा-खुर्दी में घेराबंदी कर एक बाइक एमपी 09 वीके 0759 रोकी. चालक राकेश मोहन से बीयर और देशी शराब बरामद हुई.

इसी तरह काछी मोहल्ला में गाड़ी नम्बर एमपी 13 डीवाय 0675 पकड़ी गई, जिसमें अंग्रेजी शराब रखी थी. आरोपी 32 वर्षीय दीपक शिवनारायण जायसवाल निवासी भानगढ़ को गिरफ्तार किया. उधर, तुकोगंज पुलिस ने पाटनीपुरा निवासी मजहर खान को राजकुमार ब्रिज के नीचे दबोचा. वह झोले में शराब बेच रहा था. तलाशी में ठेके से लाई गई शराब मिली. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे माल किस ठेकेदार से सप्लाई हुआ था. सूत्रों के अनुसार, शराब की तस्करी में खुद लाइसेंसी ठेकेदारों का हाथ है. ये एजेंटों के जरिए शराब सप्लाई करवाते हैं और पुलिस तक से मिलीभगत रखते हैं. फिलहाल आबकारी विभाग और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां तलाश रही है.

Next Post

बिना सुरक्षा बंद खदानें बनीं मौत का सबब, दो महीने में 5 मासूमों की डूबने से मौत

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर:जिले की बंद पड़ी खदानें अब हादसों का गढ़ बन चुकी हैं. खनन कार्य बंद होने के बाद लावारिस पड़ी करीब 80 से अधिक खदानों में बारिश का पानी भरने से तालाब जैसे हालात हैं. इन्हीं में नहाने और तैरने गए बच्चों की डूबकर मौत हो रही है. केवल दो […]

You May Like