मानसून में 15 पर्यटन स्थल बंद, 22 अगस्त तक नहीं मिलेगी एंट्री

इंदौर. मानसून के दौरान बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के प्रमुख पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों पर आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी है. लगातार बारिश, तेज जलप्रवाह और फिसलन की स्थिति को देखते हुए 22 अगस्त तक 15 पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत तिंछा फॉल, चोरल फॉल, चोरल डेम, सीतला माता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड, मोहाड़ी फॉल, रतबी वाटर फॉल, लोहिया कुण्ड, जूनापानी, चिड़िया भड़क, बामनिया कुण्ड, जोगी भड़क और हत्यारी खो में आमजन के प्रवेश पर रोक रहेगी. ये सभी स्थान बारिश के मौसम में अत्यधिक जोखिमपूर्ण हो जाते हैं और पूर्व में भी यहां हादसे हो चुके हैं.

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और थाना प्रभारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. प्रतिबंधित स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें. मानसून शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग फॉल और प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. इसी दौरान तेज बहाव, गहराई और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है.

Next Post

​तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, जामसांवली दर्शन करने आए 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu Jun 25 , 2026
सौसर, जामसांवली और बजाज तिराहे के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सवार सभी महाराष्ट्र वरुड़ के रहने वाले है *दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु* ​प्राप्त जानकारी […]

You May Like