
सौसर, जामसांवली और बजाज तिराहे के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सवार सभी महाराष्ट्र वरुड़ के रहने वाले है
*दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग प्रसिद्ध चमत्कारिक जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान वापसी में बजाज तिराहे के पहले चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नाले में जा समाई।
*अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सौसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और घटना के कारणों की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।
