करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुये कहा कि उनकी काम के प्रति जबरदस्त कमिटमेंट है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसी मौके पर फिल्ममकार करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की और उनकी मेहनत एवं सिनेमा के प्रति समर्पण को वाकई खास बताया।

करण जौहर ने कहा, “कार्तिक सिर्फ किसी फिल्म में अभिनय नहीं करते, वह पूरी टीम का हिस्सा बन जाते हैं।”

करण जौहर ने बताया कि कार्तिक सिर्फ मुख्य अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सहयोगी और कई बार सपोर्टिव प्रोड्यूसर की तरह भी फिल्म को बेहतर बनाने में जुटा रहते है।

करण जौहर ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता कार्तिक कब सोते हैं। रात एक बजे, दो बजे, तीन बजे, चार बजे, पांच बजे और छह बजे तक उसकी मिस्ड कॉल्स आती रही हैं। वह लगातार काम करते रहते हैं। कार्तिक की भागीदारी सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह म्यूज़िक सेशंस, एडिटिंग रूम और यहां तक कि मार्केटिंग डिस्कशन्स में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं।

करण जौहर ने यह भी माना कि आज के दौर में इस तरह की कमिटमेंट बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने कार्तिक को “कमाल का बंदा” बताते हुए कहा कि वह अपनी मेहनत, अनुशासन और सिनेमा के लिए सच्चे प्यार की वजह से मिलने वाली सफलता के पूरी तरह से हकदार हैं।

 

 

Next Post

4 दिन पहले पत्नी हुई लापता,पति ट्रेन से कटा-मौत

Fri Dec 19 , 2025
ढोढर: बरखेड़ी पुलिया से आगे रेलवे ट्रैक पर नागोर जिले के एक युवक की ट्रेन से कटने पर मोत हो गई। एक दिन पूर्व ही उसके ससुर ने चौकी पर मृतक की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चौकी पर पदस्थ सऊनि गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने बताया कि गुरुवार लगभग सुबह […]

You May Like