देवगांव शाला में वर्धमान ब्लाक का लोकार्पण

बुधनी। वर्धमान फैब्रिक्स की सीएसआर पहल के तहत शासकीय प्राथमिक शाला देवगांव में स्कूल भवन वर्धमान ब्लॉक का लोकार्पण प्लांट हेड हर्ष मणि त्रिपाठी ने किया.

गौरतलब है कि देवगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के नए भवन में दो कक्षाएं और दो शौचालय बनाए गए हैं. जहां 70 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं. यह निर्माण लगभग 18 लाख रुपए की लागत से वर्धमान स्कूल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है. इस अवसर पर कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि हितेश पटेल ने वर्धमान ग्रुप द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. इस मौके पर दिनेश केटी, देवेंद्र बंसल, दीपक राणा, संदीप चतुर्वेदी एवं नितिन वर्मा सहित वर्धमान टीम उपस्थित रही. शाला की हेड मास्टर अर्चना सराठे ने संस्था का आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी शोएब मिर्जा ने किया.

 

Next Post

ई-अटेन्डेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग

Wed Oct 15 , 2025
सीहोर. पुरानी पेंशन बहाली संगठन एवं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा सौंपा गया.ज्ञापन में मांग की गई कि स्कूल शिक्षा विभाग में हमारे शिक्षक एप और जनजातीय कार्य विभाग में ईएचआरएमएस एप के माध्यम से मु य रूप से शिक्षकों के लिए […]

You May Like