सीहोर. पुरानी पेंशन बहाली संगठन एवं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा सौंपा गया.ज्ञापन में मांग की गई कि स्कूल शिक्षा विभाग में हमारे शिक्षक एप और जनजातीय कार्य विभाग में ईएचआरएमएस एप के माध्यम से मु य रूप से शिक्षकों के लिए ई अटैन्डेंस व्यवस्था लागू की गई है. यह ई अटेन्डेंस व्यवस्था जो कि जीपीएस और फेस रिकॉग्निशन पर आधारित है. इसे वेतन प्रणाली से जोड़ा जा रहा है जिसे लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में नि न तथ्यों के आधार पर आपत्ति है.
शिक्षकों के उत्तरदायित्व की प्रकृति भिन्न हैं, शिक्षकों की अधिकांश पदस्थापना ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में है जहां शिक्षकों के लिए न आवास सुविधा है और न रहने का माहौल है. शिक्षक अपने शैक्षणिक दायित्वों के अतिरिक्त बच्चों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने, बैंक खाता और समग्र आईडी, अपार आईडी, प्रोफाइल पंजीयन सहित दर्जनों कार्य भी करने पड़ते हैं. शिक्षक बिना टीए डीए लिए जिला और ब्लाक मु यालयों के अनेक कार्यों को नित्यप्रति करते हैं. ऐसे में प्रतिदिन ठीक शाला खुलने और बंद होने के समय ई अटेन्डेंस लगाना व्यवहारिक नहीं है.
