व्यस्त यातायात के बीच मेन मार्केट तक पहुंच रहे लोडिंग वाहन, राहगीर हो रहे परेशान

ब्यावरा। त्यौहार के समय बाजार में भीड़ बढना है, ऐसे में यातायात एवं बाजार बैठक व्यवस्था कहीं अधिक बेहतर होना चाहिए किंतु दिन में अति व्यस्त यातायात के दौरान मैन मार्केट में लोडिंग वाहन देखे जा सकते है जिससे काफी परेशानी का सामना राहगीरों को करना पड़ रहा है.

ऐसा ही नजारा मंगलवार को दोपहर 2.25 बजे देखने को मिला जब एक लोडिंग ऑटो सामान लेकर नपा कार्यालय के सामने से सुभाष चौक में पहुंचा जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई.

जाम के हालात बन रहे

मैन मार्केट, सुभाष चौक, सुठालिया रोड पर त्यौहार के समय भीड़भाड़ के चलते दुपहिया वाहन और पैदल चलना तक मुश्किल होता है ऐसे में लोडिंग वाहन के यहां पहुंचने से कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. कम से कम भीड़भाड़ के समय ऐसी स्थिति निर्मित न हो ऐसे प्रयास होना चाहिए.

 

Next Post

गोबर के दीये से अग्निकांड का खतरा!

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: प्रशासन द्वारा शहर में गोबर से बने दीये खरीदने और बिक्री का प्रचार किया जा रहा है. इसको प्रशासन का नवाचार बताया जा रहा है, मगर गोबर के दीयों से अग्निकांड का खतरा है. कंडा ज्वलनशील वस्तु की श्रेणी में आता है.पिछले दिनों नगर निगम हातोद गौ शाला में […]

You May Like