सिंगरौली : भाजपा की अनिवार्य मासिक जिलास्तरीय बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक मे विशिष्ट अतिथियों की आंसदी पर जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, राज्यमंत्री राधा सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, प्रेमवती खैरवार, द्वय विधायक रामनिवास शाह, देवसर राजेंद्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीधी संगठन प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी मंचासीन रहे।
बैठक में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिया। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने बैठक की रूपरेखा पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया तथा बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक कोई संख्यात्मक बैठक नहीं है इस बैठक में वही लोग अपेक्षित हैं जिनको संगठन के संचालन की प्रत्यक्ष भूमिका सौंपी गई है।
संभागीय प्रभारी ने जिला संगठन, मंडल संगठन के बाद शक्ति केंद्रों तथा बूथों के सांगठनिक ढांचे पर जोर देने की बात कही। बैठक का मंचीय संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र योगेन्द्र द्विवेदी ने किया तथा आभार जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने प्रकट किया। बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे
