वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति के 79 वे जन्मदिवस पर 81 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

पानसेमल । नगर की प्रख्यात दुर्गा खांडसारी शुगर मिल्स के संस्थापक कैलाश दादा गोयल के 79 वे जन्मदिवस पर उन्हें नगर सहित क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से किसानो एवं शुभचिंतकों द्वारा खांडसारी पहुंचकर शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु की कामना की।वरिष्ठ कृषक दिलीपराव शितोले ने बताया कि कैलाश दादा गोयल ने छोटे से कामकाज से शुरूआत की और अपने स्वभाव तथा कुशल व्यापार व्यवहार से उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई। उनके सादगी पूर्ण व्यवहार से मजदूर,किसान वर्ग में अलग छवि बनी है।कैलाश दादा गोयल मां दुर्गा के अनन्य भक्त है,जन्मदिवस पर परिवार के साथ परिसर मां दुर्गा में माताजी एवं भगवान शिव का पूजन किया।उनके जन्मदिवस के साथ ही खांडसारी के वरिष्ठ कर्मचारी नरोत्तम पटेल का भी जन्मदिवस मनाया गया।नितिन दादा गोयल ने बताया कि दादा के मार्गदर्शन में फैक्ट्री का संचालन होता हैं उनकी प्रेरणा से गतिविधियों का संचालन किया जाता हैं ।परिवार के सदस्यों सहित फेक्ट्री के कर्मचारी अधिकारी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई शुभकामनाएं दी।इस दौरान जनकल्याण रक्त सेंटर की टिम द्वारा रक्तदान संपन्न करवाया गया। रक्तवीरो को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

Next Post

15 इंच पार हुई बारिश... रिमझिम का सिलसिला जारी

Thu Aug 6 , 2026
रतलाम। जिले में मानसून की रफ्तार भले ही फिलहाल धीमी हो, लेकिन लगातार हो रही रिमझिम बारिश से अब तक जिले में 15 इंच से अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। 1 जून से अब तक जिले की औसत वर्षा 361.63 मिमी दर्ज की गई है, जबकि पिछले 24 घंटों […]

You May Like