15 इंच पार हुई बारिश… रिमझिम का सिलसिला जारी

रतलाम। जिले में मानसून की रफ्तार भले ही फिलहाल धीमी हो, लेकिन लगातार हो रही रिमझिम बारिश से अब तक जिले में 15 इंच से अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। 1 जून से अब तक जिले की औसत वर्षा 361.63 मिमी दर्ज की गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 2.13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में बाजना में 8 मिमी और रावटी में 7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सैलाना में 2 मिमी बारिश हुई, जबकि आलोट, जावरा, ताल, पिपलोदा और रतलाम केंद्र पर वर्षा दर्ज नहीं हुई। जिले में 1 जून से अब तक वर्षामापक केंद्रों पर दर्ज वर्षा के अनुसार रतलाम में सर्वाधिक 520 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद पिपलोदा में 399 मिमी, आलोट में 386 मिमी, जावरा में 380 मिमी, सैलाना में 361 मिमी, रावटी में 321 मिमी, ताल में 274 मिमी तथा बाजना में 252 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए जिले में रिमझिम बारिश का दौर अभी जारी है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

9 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार 

Thu Aug 6 , 2026
  रतलाम। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम एमडीएमए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 40 हजार रुपये […]

You May Like