ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 29 शिकायतें

सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के अवसर पर सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) एवं अरविन्द प्रताप सिंह स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम उपस्थित रहे।जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण शाखा से संबंधित 04 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 01 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 06 आवेदन, वर्कशॉप शाखा से संबंधित 01 आवेदन, राजस्व किराया शाखा से संबंधित 01 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 07 आवेदन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 01 आवेदन, पेयजल शाखा से संबंधित 01 आवेदन, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 07 आवेदन प्राप्त हुए।

प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। बताया गया कि जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है, ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

Next Post

अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड

Wed Jun 3 , 2026
महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस जिया खान की डेथ एनिवर्सरी पर जानिए उनकी जिंदगी, शानदार फिल्मी सफर और उस आखिरी सुसाइड नोट की पूरी कहानी। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी चमकती हुई दिखती है, इसके भीतर का अंधेरा कभी-कभी उतना […]

You May Like