कठदहा पंचायत में ध्वस्त चेक डैम का जांच करने पहुंचे सीईओ

सिंगरौली। जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के कठदहा ग्राम पंचायत में लाखों रूपये के लागत से बना चेक डैम पहली बारिश भी नही झेल पाया और चेक डैम बनने के करीब एक सप्ताह के अंदर ही ढह गया। नवभारत में खबर प्रकाशन के बाद आज सहायक यंत्री व प्रभारी सीईओ ने स्थल का जांच किया, जहां माना कि चेक डैम किसी भी योग्य नही है।

दरअसल ग्राम पंचायत के कठदहा के अंधियरियाडाड़ के नाला पर हाल ही में ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रूपये के लागत से चेक डैम का निर्माण कार्य कराया गया था, किंतु ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता विहीन चेक डैम पहली बारिश में ही ढह गया। नवभारत ने

पहली बारिश में बह गया लाखों का चेक डैम, निर्माण की हकीकत नामक शीर्षक खबर 9 जून को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया। जहां जनपद पंचायत के सहायक यंत्री एवं प्रभारी सीईओ सूरज मिश्रा ने उपयंत्री के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि चेक डैम का कोई भुगतान नही किया गया है और न ही आगे किया जाएगा। इसमें जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी माना है कि चेक डैम किसी योग्य नही रह गया है। इधर कुछ लोग इसी पंचायत में बने चेक डैम का फोटो वायरल कर तारीफ के कसीदे पड़ रहे हैं। अब वही सवालों के घेरे में आ गया है। वास्तव में जो चेक डैम ध्वस्त हुआ है, उस तस्वीर को प्रस्तुत नही कर रहे हैं।

Next Post

हरित शहर बनाना हमारा संकल्प: रामनिवास

Thu Jul 9 , 2026
सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आज नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा अमृत हरित महाअभियान का शंखनाद किया गया। गनियारी मुक्तिधाम परिसर में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश […]

You May Like