न्यू मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, दो ट्रक सामान जब्त

भोपाल। न्यू मार्केट में शनिवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक अमले ने सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के ऊपर लगी तिरपाल और पन्नियां हटाकर जब्त की गईं। वहीं, बाजार में बैठे हॉकर्स और दुकानों के बाहर रखे काउंटर, जालियां, लोहे की फ्रेम, ग्रिल, स्टूल, कुर्सियां और अन्य सामान सहित कुल दो ट्रक सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान 13 हजार रुपए के चालान भी बनाए गए।

Next Post

2026-27 रणजी ट्रॉफी सीज़न में शमी, राहुल और जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीज़न रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें भारत के सबसे बड़े घरेलू फर्स्ट-क्लास खिताब के लिए 38 टीमें मुकाबला करेंगी और कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आने वाले मैचों से पहले अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। शुरुआती दौर में देश भर […]

You May Like