जेसीआई ने किया “रंगीलो राजस्थान” का रंगारंग आयोजन

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा होली मिलन समारोह “रंगीलो राजस्थान” का आयोजन राम वाटिका में धूमधाम से किया गया । उपस्थित सदस्यों द्वारा राजस्थानी थीम पर अंताक्षरी एवं फूलों की होली खेल कर सभी के साथ होली के गीत व फाग गीतों पर जेसी, लेडी जेसी व जेसीलेटस द्वारा नृत्य का आनंद लिया गया।

लेडी जेसी विंग द्वारा कार्यक्रम को रोचक व मनोरंजक बनाने के लिए हाउजी, बच्चों के लिए गेम जोन, मिक्की माउस, ऊंट की सवारी आदि कार्यक्रम रखे गए। इस अवसर पर सदस्यों ने सेल्फी पॉइंट पर परिवार एवं मित्रों के साथ फोटोज भी लिए ।

अध्याय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल व मानसेवी सचिव विजय अग्रवाल द्वारा अतिथियों व जेसी साथियो का चन्दन का तिलक लगाकर एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही जनरल हाउस के माध्यम से सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए सदस्यों द्वारा किये गये सवालों एवं सुझावों पर चर्चा की गयी।

सभी जेसी सदस्य परिवार संग रंग – बिरंगे आकर्षक पारंपरिक परिधान कुर्ता पजामा में व लेडी जेसी लहँगा चुन्नी बांधनी साड़ी आदि परिधान में भारतीय सभ्यता के रंग बिखेर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण रमेश श्रीवास्तव, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, एडमिनिस्ट्रेटर नीलेश बिंदल, रितेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आनंद शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अभिनव सिंघल, लेडी जेसी विंग चेयरपर्सन लेडी शिवानी अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, प्रभारी उपाध्यक्ष अर्पित गगरानी, कार्यक्रम संयोजक आकाश अचरा अंजलि अचरा एवं अंबर मित्तल थे ।

इस अवसर पर अध्याय के पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व चेयरपर्सन्स के साथ साथ बड़ी संख्या में जेसी, लेडी जेसीज व जेसीलेट्स उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में मानसेवी सचिव विजय अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।

Next Post

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 40 पैसे मजबूत

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 40.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.6450 रुपये का बोल गया। कारोबारियों ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों के डॉलर बेचने से रुपया मजबूत हुआ है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 55.75 पैसे टूटकर […]

You May Like