दो युवकों ने लगाई फांसी

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत संजय नगर यादव कॉलोनी मेें रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं संजीवनीनगर थाना अंतर्गत चौकी धनवंतरीनगर में रहने वाले युवक ने भी आत्महत्या कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दुर्जन झारिया 65 वर्ष निवासी संजयनगर यादव कालोनी ने सूचना दी कि उसके पड़ोस में बड़े साडू नवल झारिया का बेटा राहुल झारिया 25 वर्ष झुग्गी बनाकर रहता था जिसकी शादी नहीं हुई थी, राहुल झारिया डॉ. पुष्पराज पटेल की गाड़ी चलाता था। वह राहुल झारिया के घर आया, गेट अंदर से बंद था उसने खिडक़ी से झांककर देखा राहुल घर के छप्पर में लगे लोहे के पाईप से गमछा जैसे कपड़े से फांसी लगाकर लटका था.

उसने पड़ोसियों की मद्द से पीछे का दरवाजा तोडक़र राहुल को फांसी से उतारा जिसकी मौत हो चुकी थी। इसी प्रकार संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि अनुराग श्रीवास 34 वर्ष निवासी परसवाड़ा ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई अभिषेक श्रीवास 37 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक शराब पीने का आदि था, शराब के नशे में मदहोश होकर फांसी लगा लिया है।

Next Post

कम्प्यूटर सेन्टर का किराया मांगा तो पति-पत्नी पर किया हमला हमला

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कंचन विहार में कम्प्यूटर सेंटर का किराया मांगने पर भाई ने भैया-भाभी के साथ मारपीट करते हुए डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तपन पिता हरीपद दास 50 वर्षीय निवासी कंचन विहार […]

You May Like