दस्तावेजों की कमी पर 6 बसों पर 18 हजार जुर्माना

जबलपुर: जिले में स्कूल और कॉलेज बसों की सघन जांच के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। संभागीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा और उड़नदस्ता प्रभारी राजेन्द्र साहू की मौजूदगी में सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल की बसों की जांच की गई। जांच के दौरान 6 बसें वैध दस्तावेजों के बिना संचालित होती पाई गईं, जिन पर कुल 18,000 रुपए का स्पॉट जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 9 अन्य वाहनों में विभिन्न खामियां मिलने पर उन्हें जब्त कर स्कूल प्रबंधन के सुपुर्द किया गया।

आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्कूल वाहनों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कार्यवाही के दौरान उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक आशुतोष मोघे, निमिषा तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, वंदना परतेती, पीयूष मंडावी, सारंग धर महाले, सत्यनारायण भांगरे, धीरज खरे, धर्मेन्द्र तोमर, सरबजीत सिंह, नोवेल स्टारकी एवं शंकर झारिया उपस्थित रहे।

Next Post

ओपीडी शुल्क कम करने की मांग

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: सदर के शासकीय मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय में ओपीडी सहित विभिन्न सेवा एवं सुविधाओं में शुल्क की बढ़ोत्तरी को लेकर लोगों का रौष बढ़ता जा रहा है मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने कहा है कि ओपीडी का शुल्क सीधे 50 रुपए […]

You May Like

Play sound