यात्रियों को आकर्षित करने मेट्रो रेल की नई पहल, सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स में बच्चों और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल यात्रियों को आकर्षित करने और उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रही है. इसी क्रम में रविवार को सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल के तहत भोपाल में विशेष आयोजन किया गया, जिसे प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला.

कार्यक्रम में करीब 50 महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने शाम के समय चलती मेट्रो में एम्स स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक यात्रा की और इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया.

आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें मेट्रो यात्रा का एक अलग और यादगार अनुभव उपलब्ध कराना था. कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

Next Post

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस सतर्क, वैध मतदाताओं के वोट नहीं कटने देंग- देवेंद्र यादव

Sun Jun 7 , 2026
नयी दिल्ली, 7 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बयान जारी कर रविवार को कहा है कि कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट बीएलए -1 और बीएलए -2 कार्यकर्ता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी […]

You May Like