
कुक्षी।नवरात्रि के दौरान समीपस्थ ग्राम कापसी मे हुई 10 लाख की डकैती के मामले मे पुलिस नें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे लुटे गये सोने के आभूषण और अपराध के लिए उपयोग की गई कार,बाइक भी बरामद की.
दिनांक 30 सितंबर को फरियादी भगवान पिता भूराजी काग जाति सीरवी निवासी कापसी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 सितंबर की रात्रि करीब 9:30 बजे तीन अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे जिन्होंने उसकी भाभी ललिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर करीब एक लाख रुपए नगद एवं 9 लाख के स्वर्ण आभूषण लूट कर ले गए।मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए नवागत एसपी मयंक अवस्थी ने स्वयं मामले की कमान संभाली एवं स्वयं के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी विजय डाबर, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में टी आई कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से अनुसंधान कर कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए ।मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड एवं साइबर की टीम भी बुलाई गई जो जांच में आए साक्ष्य से शक की सुई प्रारंभिक रूप से ग्राम कापसी के ही रवि राठौर एवं पवन राठौड़ के ऊपर टिक गई। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ही आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे एवं घटना करने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से दोनों ही संदेहियों से हीकमतअमली से पूछताछ की तो उन्होंने घटना करना कबूल किया। आरोपी रवि एवं पवन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनको सूत्रों से ज्ञात हुआ था कि भगवान की अलमारी में करीब 7 से 8 करोड रुपए रखे हुए हैं जिससे उनके मन में लालच आया और उन्होंने लूट की योजना बनाकर रिंगनोद के कानलाल उर्फ दाऊ सीरवी से संपर्क किया जो कानालाल दाऊ ने चार लड़कों के साथ टीम बनाकर घटना करने की योजना बनाई। आरोपी पवन एवं रवि के द्वारा घटना के एक दिन पूर्व लूट करने वाली टीम को बुलाकर टीम को फरियादी का घर,मकान दिखाकर गांव की पूरी भौगोलिक स्थिति से अवगत कराकर भागने के रास्ते भी बताएं ,जो प्लान के मुताबिक पवन राठौड़ एवं रवि राठौर ने कनालाल उर्फ दाऊ सहित कुल पांच लोगों की टीम को घटना के दिन शाम को बुलाया और जैसे ही गांव में नवरात्रि में आरती के लिए सभी लोग गांव के मुख्य मंदिर पर एकत्रित हुए और जब भगवान का घर पूरा सुना था तब इन पांच ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया , कानालाल अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा और महिला के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया ।आरोपियों ने बताया कि वह घर के पीछे से चढ़े थे और रस्सी के सहारे ही पीछे से उतरकर खेत के रास्ते भागे थे। गांव के आरोपी रवि एवं पवन ने आरोपियों को भगाने के लिए उनकी स्वयं की कार भी उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी कानालाल उर्फ दाऊ ,जो इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड है।पुलिस नें आरोपियों के पास से 4 तोले का सोने का हार,सोने के टॉप्स वजन करीब 2 टोला,चांदी की पायजेब लुटे गए सोने चांदी के जेवरात के साथ बलेनो कार पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की
पुलिस नें बताया की घटना में शामिल 3 आरोपी अभी फरार है जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी, आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर इनसे अभी और भी पूछताछ की जाएगी।
