नीलगाय की गोली मारकर हत्या,  अज्ञात शिकारी की तलाश जारी

सतना: जिले के नागौद वन परिक्षेत्र के कोलाड गांव में शिकारियों ने एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार शाम खेत में नीलगाय का शव मिला। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई गई।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे आवाज की दिशा में खेतों की तरफ दौड़े, तो वहां एक नीलगाय अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसे गोली मारी गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नागौद रेंजर पूर्वी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वन अमले ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नीलगाय का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति अधर में

Tue Jan 6 , 2026
सतना: शहर के नगरीय निकाय का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक सतना नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जबकि नगर निगम में कुल 45 वार्ड हैं और नियमानुसार कम से कम हर 5 वार्ड […]

You May Like