मंछामन मल्टी से कूदे दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी

उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार के दो सगे भाइयों की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। शुक्रवार को तीन आरोपियों के मंछामन मल्टी में छुपे होने की खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख दो आरोपी मल्टी से कूद गए। एक नाबालिग आरोपी भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है जिनका अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

शनिवार रात को नीलगंगा चौराहा पर पासी परिवार के 20 से 25 बदमाशों ने गोरकर परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया था। हमले में दो सगे भाई लोकेश और जय उर्फ जितेश की मौत हो गई थी। बीच बचाओ में आए दोनों भाइयों के चाचा दिलीप बोरकर और चचेरा भाई तपन घायल हो गया था। पुलिस ने 8 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक हमलावर नरेश पासी पुलिस के शर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया था। अन्य हमलावर आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी।

 

ऐसे दबोचा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने आरोपियों को

शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि हमले में शामिल कुछ आरोपी मंछामन मल्टी में छुपे हुए हैं। थाना प्रभारी तरुण कुरील टीम के साथ मल्टी में पहुंचे और घेराबंदी की गई। पुलिस को देख दो आरोपी पीयूष पासी और विवेक वर्मा मल्टी की दूसरी मंजिल से कूद कर भागने का प्रयास करते समय गिरकर घायल हो गए। उनके नाबालिग के साथी ने पुलिस को भागने का प्रयास किया लेकिन वह भी गिर गया जिसे मौके पर दबोच लिया गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां पीयूष पासी और विवेक वर्मा को अभिरक्षा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। नाबालिग का प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रोशन पासी अभी फरार है। मामले में 15 से 20 आरोपी बनाया जा सकते हैं।

Next Post

ईरान ने क्षेत्र में अमेरिका के कई सैन्य बेस पर ड्रोन हमले किये

Fri Jul 24 , 2026
तेहरान, 24 जुलाई (वार्ता) ताजा अमेरिकी हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं। उत्तरी इराक में एक अमेरिकी सैन्य बेस के पास भी विस्फोटों की सूचना मिली है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरानी […]

You May Like