पंचांग 19 जून 2025:-
रा.मि. 29 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण अष्टमीं गुरूवासरे दिन 8/18, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रात 8/25, सौभाग्य योगे रात 12/34, कौलव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 19 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति मेंसुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, शुभ समाचार मिलेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को खानपान पर ध्यान देना पडेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य – गुरूवार 19 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, न्यायप्रिय, परोपकारी, तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा, अध्ययन लेखन के कार्यो में रूचि रहेगी, ऐसा जातक इंजीनियरिंग, वायुयान संबंधी तकनीकी के कार्यो में सफल होते है.
———————————————————
मेष- कानूनी मामले मिलबैठकर सुलझा लेंगे, व्यापारिक संबंधों में स्थितरता रहेगी, अज्ञातभय, से चिन्ता रहेगी, पूजा पाठ धर्मकर्म में रूचि रहेगी.
वृषभ- मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है,बेचारिक मतभेद दूर होंगे, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, व्यापार व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी.
मिथुन- नए संपर्को का लाभ मिलेगा, प्रेम संबंधों में अड़चनें आने से अशांति होगी, व्यापार में अनुकूलता रहेगी, निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
कर्क- अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने में सफल होंगे, प्रियजनों से विरोध होगा, संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें.
सिंह- निजी कार्यो को पूरा करने में किसी की मदद लेना पड़ेगी, पारिवारिक क्लेश एवं चिन्ता रह सकती है, संतान संबंधी कार्यो में विलंब होगा, शांति से काम लें.
कन्या- वैभवविलासिता के कार्यो में खर्च होगा, अप्रत्याशित लाभ होने से हर्ष रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, नियोजित कार्यो कीरूपरेखा पर विचार होगा.
तुला- आलोचना करने से बचें, घरेलू मामलों को लेकर चिन्ता होगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, धार्मिक कार्य बनेंगे, स्वजनों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- पारिवारिक माहौल मेंसामंजस्य बना रहेगा, व्यापार की नई योजना बनेगी, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण कामकाज बनेगा.
धनु- नई योजना की शुरूआत में सफलता मिलेगी, खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे, किये गये प्रयास सार्थक होंगे, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, संयम रखें.
मकर- अधिकारी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं, समय देखकर कार्य करना अच्छा रहेगा, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, कामकाज में सफलता मिलेगी.
कुम्भ- नई योजनाओंसे खर्च पर अच्छा लाभ होगा, अधिकारियों से बना कर चलें, राज सम्मान एवं यश कीर्ति में वृद्धि होगी, शुभ संदेश मिलेगा.
मीन- भावनात्मक संबंधों में गतिरोध बना रहेगा, राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ कृष्ण अष्टमीं को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से मॅूग, ज्वार, बाजरा, आदि के भाव में तेजी होगी, आलू के भाव में उठाव आयेगा, सोने के भाव में समता रहेगी, रूई, सूत, कपास, में घटाबढ़ी की धारणा होगी. भाग्यांक 3578 है.
———————————————————
