72 लीटर शराब के साथ 2 भाई धराए

सतना :कोठी पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 9 पेटी यानी 72 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए गुलुआ के पास से आरोपी बृजभान कुशवाहा पिता वंशरुप उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गुलुआ के कब्जे से 9 पेटी शराब पकड़ ली गई.

पकड़ी गई कुल 72 लीटर शराब की कीमत 32 हजार 175 रु आंकी गई. इसी कड़ी ममें घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया. लेकिन पुलिस की दबिश के दौरान दो आरोपी भाग निकलने में सफल हो गए. पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिश देते हुए फरार एक आरोपी अजयभान कुशवाहा उर्फ राजा पिता वंशरुप निवासी गुलुआ को गुरुवार की दोपहर दबोच लिया गया. थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में फरार तीसरे आरोपी राजभान कुशवाहा उर्फ लाला की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. फरार आरोपी के विरुद्ध पहले से ही 5 अवैध शराब और 2 जुआ एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध हैं.

Next Post

दमोह जिला पंचायत उपचुनाव: देवरान में वंदना मुकेश पटेल 149 मतों से विजयी

Fri Jan 2 , 2026
दमोह: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 की आईटीआई पटेरा में उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। मतगणना के दौरान प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार उमेश तिवारी, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन और थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर सहित प्रशासनिक एवं […]

You May Like