दमोह: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 की आईटीआई पटेरा में उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। मतगणना के दौरान प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार उमेश तिवारी, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन और थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौजूद रहा।
इसी क्रम में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम देवरान में हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित किए गए। श्रीमती वंदना मुकेश पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूबी दांगी को 149 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वंदना पटेल को कुल 590 मत प्राप्त हुए, जबकि रूबी दांगी को 441 वोट मिले। वहीं नोटा को 14 मत पड़े।
मतगणना के दौरान एसडीएम निकेतन चौरसिया, तहसीलदार वृंदेश पांडे, दीपा भार्गव, जनपद पंचायत सीईओ केके पांडे, एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी अमित मिश्रा सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरे निर्वाचन और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रही।
