
रीवा, रीवा शहर के व्यस्ततम अस्पताल चौराहे पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो धोबिया टंकी इलाके का निवासी है। घटना के समय आदिल पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में नशे की हालत में आरोपी मन्नू खान उसकी पड़ोसी महिला से अभद्रता करता नजर आया
महिला के साथ हुई इस बदसलूकी का जब आदिल ने विरोध किया, तो आरोपी मन्नू खान उससे उलझ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और आदिल पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मन्नू खान मौके से फरार हो गया।दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस चाकूबाजी से चौराहे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आदिल को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी मन्नू खान की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
