
*रेलवे स्टेशन से अटल सभागार तक हुआ स्वागत*
ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज दोपहर ग्वालियर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास है। रेलवे स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने 50 से ज्यादा स्थानों पर फूलमाला और ढोल बजाकर स्वागत किया।
खंडेलवाल ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर की जनता का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने तहे दिल से हमारा स्वागत किया। बीजेपी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। हम सभी एक परिवार के साथी हैं और हम सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में जो जोश और जज्बा दिखाई दे रहा हैं, यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। रात 8 बजे वे कैंसर हॉस्पिटल पहुचेंगे और 14वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय शीतला सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक लेंगे। भजन संध्या में शामिल होने के बाद रात को रेल मार्ग से भोपाल लौट जाएंगे।
