कानपुर से बेंगलुरु चलेगी विशेष ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना में रुकेगी

भोपाल। गर्मी के दिनों में दौरान अतिरिक्त रेल यात्री यातायात की मांग को लेकर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है. यात्रा मांग को पूरा करने के लिए कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन को विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है. इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे. यह गाड़ी सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी.

गाड़ी संख्या 04131 कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 01 जून तक प्रत्येक रविवार को कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कनकपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 04 जून तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचेगी.

Next Post

मंदाकिनी चौराहे से दानिश कुंज तक सीमेंट-कंक्रीट से बनेगी सड़क

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुखर्जी नगर कोलार क्षेत्र का निरीक्षण किया. विधायक शर्मा ने इसके साथ ही ग्राम पंचायत देवलखेड़ी में लाखों की लागत से विकासकार्यों का भूमिपूजन भी किया. विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अलग- अलग क्षेत्रों में पुहंचे. शर्मा ने मंदाकिनी चौराहे से अग्रसेन चौराहा […]

You May Like