ईरान के यूरेनियम को जब्त करने की अमेरिकी योजना “मिशन इम्पॉसिबल” जैसी : साइमन

मॉस्को, 31 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीति विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. साइमन त्सिपिस ने कहा है कि अमेरिका का ईरान के विशाल भंडार को अपने कब्जे में लेने और निकालने का कोई भी प्रयास व्यवहारिक रूप से संभव नहीं लगता है। डॉ. त्सिपिस ने स्पुतनिक को यह जानकारी दी। वह राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के एक प्रमुख विशेषज्ञ हैं, जो मुख्य रूप से इजरायली रक्षा प्रणालियों और लेजर हथियारों (जैसे ‘आयरन बीम’) पर अपने विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान का यूरेनियम मजबूत भूमिगत बंकरों में संग्रहित है औऱ इन तहखानों तक पहुंचना और उनमें सेंध लगाना बहुत कठिन होगा।
यूरेनियम एक खतरनाक पदार्थ है जिसके लिए सावधानीपूर्वक रखरखाव की आवश्यकता होती है। ईरान के पास कई सौ किलोग्राम यूरेनियम है। जिसे निकालने के लिए बड़ी मात्रा में विशेष मशीनरी और उपकरणों की आवश्यकता होगी। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का कोई भी ऑपरेशन विरोध के बिना नहीं हो सकता। इसके अलावा, यदि यूरेनियम कंटेनर को निकालते समय कोई नुकसान पहुँचता है, तो इससे आसपास के क्षेत्र में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलने का गंभीर खतरा है।

Next Post

मुश्किल वक्त में सोनू सूद और सलमान खान जैसे सितारों ने थामी राजपाल यादव की बाह, अभिनेता ने भावुक होकर कहा- बच्चों तक ने गुल्लक तोड़कर की मेरी मदद, हर एक रुपया सम्मान के साथ लौटाऊंगा

Tue Mar 31 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने अपने जीवन के सबसे कठिन कानूनी और आर्थिक दौर को याद करते हुए उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी ढाल बनकर साथ दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजपाल ने बताया कि 9 करोड़ रुपये के […]

You May Like

मनोरंजन