सुरक्षा बलों ने मणिपुर में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

इंफाल, 8 मार्च (वार्ता) पुलिस ने रविवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया ।

पुलिस ने अनुसार पहले अभियान में सुरक्षा कर्मियों ने इंडो-बर्मा सुगनू रोड के पास ऐहांग गांव से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति कथित तौर पर काकचिंग जिले के वाइखोंग थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में शामिल था। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है। उसी दिन किए गए एक और ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले के अचनबिगेई थोंगकोंग माखा लेइकाई से एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने पकड़े गये उग्रवादी के पास से 1,89,000 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन जब्त किया।

 

Next Post

खुद को बैंक बाउंसर बताकर घर पहुंचीं महिलाएं, की मारपीट

Sun Mar 8 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र की श्रीनाथ टाउनशिप में दो महिलाओं द्वारा खुद को बैंक का बाउंसर बताकर एक महिला के घर पहुंचने और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी […]

You May Like