खुद को बैंक बाउंसर बताकर घर पहुंचीं महिलाएं, की मारपीट

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र की श्रीनाथ टाउनशिप में दो महिलाओं द्वारा खुद को बैंक का बाउंसर बताकर एक महिला के घर पहुंचने और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 40 वर्षीय फरियादिया गुंजा पालीवाल निवासी श्रीनाथ टाउनशिप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कल दोपहर करीब 1 बजे दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं और खुद को बैंक का बाउंसर बताने लगीं. जब फरियादिया ने उनसे पहचान का प्रमाण मांगा तो दोनों महिलाएं भड़क गईं और अश्लील गालियां देने लगीं.

आरोप है कि इसके बाद सुष्मा दुबे और बुलबुल ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया. महिला के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली रेशमा और नेहा ने बीच-बचाव कर उसे बचाया. फरियादिया के मुताबिक दोनों महिलाएं अपने साथ अन्य महिलाओं को भी लेकर आई थीं, जो थोड़ी दूरी पर खड़ी थीं. विवाद के बाद सभी मौके से भाग गईं और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

महिलाओं के साथ समानता से होगी सच्ची प्रगति : खरगे

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कोई भी समाज तब ही सही अर्थों में प्रगति करता है जब महिलाओं को बराबरी का सच्चा, सही और वास्तविक हक मिलता है। श्री खरगे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक […]

You May Like