प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को चेताया

नर्मदा में मिल रहा मैला
खंडवा: नर्मदा में गंदा पानी ओंकारेश्वर में मिलने पर उस समय बवाल उठ गया जब प्रभारी मंत्री लोधी ने प्रशासन को फटकारा। इस पर कलेक्टर गुप्ता को भी खुलकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि एमपीयूडीसी ने जो फर्म एलाट की थी। उसके ढंग से काम नहीं किया है।ओंकारेश्वर का सीवरेज सिस्टम प्लांट ठीक नहीं है।उन्होंने संतोषजनक काम नहीं किया है।सिस्टम चोक है। खुले में गंदा पानी बह रहा है। कमिश्नर अर्बन विभाग को भी संबंधित पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

मंत्री ओंकारेश्वर में घाटों की सफाई देखने गए थे। ऊपर से चकाचक कर तीन दिन से माहौल बनाया जा रहा था। ऐसे में प्रशासन की मंत्री ने दो मिनट में बखिया उधेड़ दी। उन्होंने पहले कैमरे के सामने बहुत कुछ कहा। फिर संभलकर कहा कि केवल सरकार ही यह सब नहीं कर सकती। लोगों में भी जनजागृति आनी चाहिए। उधर,एक अप्रैल से शराबबंदी हो रही है। इसके बावजूद लोगों ने दावा किया है कि रोज शराब की बोटलें सार्वजनिक शौचालयों में मिलेंगी।

Next Post

मुंबई में मार्च में अचल संपत्ति पंजीकरण, 10 प्रतिशत, स्टैम्प-शुल्क संग्रह 45 प्रतिशत बढ़ा : नाइट फ्रैंक

Mon Mar 31 , 2025
मुंबई, 31 मार्च (वार्ता) मुंबई में मार्च 2025 में रियल स्टेट बाजार के कारोबार में उल्लेखनीय मजबूती दिखी और इस माह के दौरान 15,603 सम्पत्तियों के पंजीकरण के साथ राज्य सरकार को रिकॉर्ड 1,597 करोड़ रुपये के स्टाम्प शुल्क की प्राप्ति हुई । यह जानकारी रियल एस्टेट पारमर्श कंपनी नाइट […]

You May Like