सतना की भावना सिंह परिहार युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

सतना: भावना सिंह परिहार ने मध्य प्रदेश यंग साइंटिस्ट कांग्रेस के 40 वें संस्करण में यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह सम्मेलन 27 से 29 मार्च 2025 तक विक्रम विश्वविद्यालय,उज्जैन में आयोजित किया गया था। इस दौरान 250 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें गणितीय विज्ञान श्रेणी में भावना सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

भावना वर्तमान में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट), भोपाल में पीएचडी स्कॉलर हैं। उनकी उपलब्धियों की सूची में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2023 में प्राप्त युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी शामिल है। भावना सिंह परिहार के पिता नरेंद्र सिंह परिहार और माता वंदना सिंह परिहार ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

शुरुआत से ही मेधावी छात्रा रहीं भावना ने अपने मास्टर्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई भारतीय विद्या भवन प्रिज्म स्कूल से की, जहां वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। आठवीं कक्षा में, उन्होंने चार अन्य छात्रों के साथ मिलकर इंदौर में आयोजित एक क्विज़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया था।

Next Post

ननि निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारो को देगा नोटिस,टेंडर होगा निरस्त

Thu Apr 10 , 2025
रीवा: नगर निगम आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने निर्माण, राजस्व, स्वच्छता की बैठक में समीक्षा की. निर्माण कार्य शुरू न करने वाले संविदाकारो को नोटिस जारी कर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिये. वही निविदा होने के बाद कार्यादेश जारी करने को कहा. अवैध कालोनी को नोटिस जारी करने के […]

You May Like