एमबीबीएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में निकाली पैदल मार्च

भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर चिकित्सा छात्रों ने गुरुवार को एक बार फिर सडक़ो पर उतर प्रदर्शन किया. कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय न होने के विरोध में वॉइस ऑफ इंटर्न्स, मप्र के बैनर तले एमबीबीएस इंटर्न्स राजधानी में पदयात्रा निकाली। बता दें यह पदयात्रा हमीदिया अस्पताल के गेट क्रमांक-2 से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों और इंटर्न्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। जिसको लेकर इंटर्न्स के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री तक लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंपे हैं।

लेकिन छात्रों के हित में कोई कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाया गया. जिसके कारण उन्हे अब आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं प्रतिनिधियों ने बताया कि यह लड़ाई केवल वर्तमान इंटर्न्स की नहीं, बल्कि भविष्य में इंटर्न बनने वाले हर एमबीबीएस छात्र के हक की है। वहीं छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने उनकी जायज मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक और लिखित निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर पडऩे वाले किसी भी असर की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।छात्रों की मांगे-वर्तमान में मिल रहे 14 हजार 337 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार किया जाए.मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में स्टाइपेंड की विसंगतियों को दूर कर स्थायी और न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू की जाए।

Next Post

दिल्ली को स्वच्छ-सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता: रेखा गुप्ता

Thu Jul 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में ‘डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन एवं सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा […]

You May Like