गुना बायपास पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी, 3 घायल

 

टेकरी सरकार के दर्शन कर वापस लौट रहे थे कार सवार

 

गुना। शहर के बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवपुरी निवासी तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी सामने आई है कि शिवपुरी जिला निवासी धाकड़ परिवार बेटी का टीका फलदान देने के लिए रुठियाई जा रहा था। इसी दौरान गुना बायपास के रास्ते से टेकरी सरकार के दर्शन करने चला गया। दोपहर करीब 2.30 बजे वापस लौटने के दौरान बायपास पर तेज गति से शिवपुरी की ओर जा रहे एक ट्रक ने धाकड़ परिवार की कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार अवधेश धाकड़ (40) निवासी गुआरीपुरा थाना पेहरी जिला शिवपुरी, कपिल धाकड़ पुत्र अवधेश धाकड़ (17), कपिल धाकड़ पुत्र पंचम सिंह धाकड़ (18) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कार सवार पंचम धाकड़ और महेंद्र धाकड़ को कोई चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पंचम धाकड़ की बेटी का फलदान देने के लिए रुठियाई रवाना हुए थे।

Next Post

मप्र के सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए यातना ग्रह बने

Mon Apr 21 , 2025
भोपाल। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े और घोटालों पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने छतरपुर जिला अस्पताल में 17 अप्रैल 2025 को हुई अमानवीय घटना, जिसमें 77 वर्षीय बुजुर्ग उद्धव सिंह जोशी को डॉ. राजेश मिश्रा […]

You May Like