हनीमून ट्रेजेडी: रघुवंशी समाज की चेतावनी, तीन दिन में सोनम को ढूंढो अन्यथा प्रांतव्यापी आंदोलन

इंदौर। शिलॉन्ग में रघुवंशी दंपती राजा और सोनम के साथ हुई दुर्घटना को लेकर रघुवंशी समाज में भारी आक्रोश है। कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के अब तक लापता होने पर समाज ने गहरी चिंता जताई है। पीड़ित परिवार और समाज की ओर से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए इंदौर कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। वहीं स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भोपाल सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में आंदोलन होगा।

Next Post

दिल्ली विधानसभा बनेगी पर्यावरणीय सौंदर्य की मिसाल : विजेंद्र

Thu Jun 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा परिसर को एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है जिससे राजधानी की अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिल सके। श्री गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में […]

You May Like