अभियान: गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का प्रशिक्षण

भोपाल।माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान तहत मप्र जन अभियान चलाया जा रहा है. इस मौके पर भोपाल में संस्थाओं से जुडे बच्चे और बड़े लोग मिट्टी के गणपति बनाने का ट्रेनिंग ले रहै है. शहर में सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार, शासकीय नवीन उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नरेला शंकरी, ज्ञानदीप शिक्षा एवं चिकित्सा समिति मनीषा मार्केट, जन माध्यम संस्था भवानी कैंपस नरेला तथा झूलेलाल मंदिर संत हिरदाराम नगर, बैरसिया विकासखंड में शासकीय माध्यमिक शाला कलारा, शासकीय माध्यमिक शाला सोनकच्छ, मांटेसरी पब्लिक स्कूल, शासकीय माध्यमिक शाला सुनगा, रैंकर्स पब्लिक स्कूल बैरसिया में मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण में सम्मिलित प्रतिभागियों को मूर्ति बनाने के साथ-साथ विसर्जन के नियमों से भी अवगत कराया गया.

प्रशिक्षण में परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, नवांकुर संस्था, परामर्शदाता एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, शैक्षणिक संस्था एवं सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

 

Next Post

रामकृष्ण मण्डल में एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया वृक्षारोपण

Mon Aug 25 , 2025
ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर रामकृष्ण मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर महानगर के अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया शामिल हुए।इस अवसर पर राजौरिया ने अपने संबोधन में पेड़ो के महत्व को जीवन […]

You May Like

मनोरंजन