आत्महत्या के बाद उठे सवाल, युवक की मौत में प्रताड़ना का आरोप

इंदौर. सराफा थाना क्षेत्र में युवक अमन मालाकार की आत्महत्या के बाद मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. घटना के बाद सामने आए परिजनों ने युवती पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना को संदिग्ध बताया है.

नलिया बाखल में रहने वाले अमन ने 7 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था. उस समय इसे सामान्य आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन अब परिवार के आरोपों ने मामले की दिशा बदल दी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमन का करीब दो साल से एक युवती से संबंध था और दोनों शादी की बात कर रहे थे. हालात तब बदले जब युवती ने अचानक रिश्ते से पीछे हटते हुए दूसरी जगह शादी की बात कही. इसके बाद अमन काफी दबाव और तनाव में रहने लगा था. परिवार ने यह भी दावा किया है कि कुछ महीने पहले एक सामाजिक कार्यक्रम में युवती के परिजनों ने अमन के साथ मारपीट की थी. इस घटना के बाद से वह अंदर ही अंदर परेशान रहने लगा था. जांच के दौरान अमन के मोबाइल से मिली बातचीत भी अब चर्चा में है, जिसमें दोनों के बीच रिश्ते और शादी को लेकर बात होने के संकेत मिले हैं. घटना के बाद अमन के परिजन अब लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे की मौत को सामान्य मामला न मानते हुए पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने लाई जाए. इधर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. एसीपी विजय तिवारी ने का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी.

Next Post

कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ दमोह जिला अध्यक्ष पद पर प्रजू यशोधारण पुनः नियुक्त

Fri Jun 19 , 2026
दमोह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परिवहन प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति की सूची जारी कर दी है.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार, संगठन प्रभारी महासचिव डॉक्टर संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांधे द्वारा प्रस्तुत परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी […]

You May Like