
दमोह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परिवहन प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति की सूची जारी कर दी है.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार, संगठन प्रभारी महासचिव डॉक्टर संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांधे द्वारा प्रस्तुत परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.
इसमें दमोह जिले में प्रजू यशोधारण को कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ दमोह का जिला अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है.
प्रजू यशोधारण की नियुक्ति पर दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, रतन चंद्र जैन, मनु मिश्रा, प्रदीप पटेल, रोहन पाठक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
