नाम छिपाकर की दोस्ती, नशा पिलाकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

इंदौर:शहर में एक छात्रा के साथ नाम छिपाकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.पीड़िता इंदौर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है. उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले खजराना निवासी राहुल उर्फ अब्दुल अजीज पठान से हुई थी. आरोपी ने पहले दोस्ती की और घुमाने के बहाने उसे शहर के बाहर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.

आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां फिर से नशा कराकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बाद में उसने अपना असली नाम बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने और साथ रहने का दबाव बनाया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा, मारपीट करता था और बार बार नशा कराता था.

इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई. आरोप है कि आरोपी ने शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और बाद में दवाइयां देकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने की कोशिश करने पर आरोपी उसे रास्ते में रोककर धमकाता था. परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

ग्वारीघाट में पूजन कर रहे अधेड़ के कपड़े और नकदी समेत मोबाइल पार

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु के कपड़े और उनमें रखा कीमती सामान लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका नगर घमापुर निवासी दिलीप कुमार शर्मा (52) पत्नी मीना शर्मा […]

You May Like