IPO बाजार में अचानक क्यों मची हलचल? इस दिन एक साथ क्यों उतर रही हैं 6 कंपनियां ? जानिए

मुंबई। भारत के IPO बाजार में अचानक क्यों मची हलचल? इस दिन एक साथ क्यों उतर रही हैं 6 कंपनियां ? जानिए IPO बाजार में एक बार फिर जबरदस्त हलचल है। 9 सितंबर को एक ही दिन रिकॉर्ड छह IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें Rentomojo, Asset Reconstruction Company India और Manipal Payment & Identity Solutions जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इन छह IPO के जरिए कंपनियां कुल मिलाकर करीब 4,511 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।
लेकिन सवाल है – अचानक IPO की इतनी बाढ़ क्यों आई?
दरअसल, 2026 की पहली छमाही में भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में अनिश्चितता के चलते IPO गतिविधियां कुछ धीमी पड़ गई थीं। अब बाजार का माहौल सुधरा है और कंपनियां अपने IPO प्लान तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।
इसका असर निवेशकों की दिलचस्पी में भी दिख रहा है। अप्रैल से जून के बीच IPO की औसत सब्सक्रिप्शन करीब 24.5 गुना थी, जो जुलाई-अगस्त में बढ़कर 59.1 गुना हो गई।
वहीं IPO की लिस्टिंग पर औसत फायदा भी 5.7 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी हो गया।
यानी कंपनियों के लिए बाजार से पैसा जुटाने का माहौल बेहतर हुआ है और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।
सितंबर में करीब 4 अरब डॉलर के IPO आने की उम्मीद है। इनमें Hero Motors और NSE जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
और आगे Mukesh Ambani समर्थित Jio Platforms का संभावित IPO भी बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है।
यानी भारत में IPO की ये बाढ़ सिर्फ कंपनियों की फंड जुटाने की जरूरत नहीं है—ये बेहतर बाजार sentiment, मजबूत निवेशक मांग और कंपनियों के बढ़ते भरोसे का संकेत भी है।

.....

Next Post

सितंबर की बारिश से क्यों बढ़ी चिंता? फसल, किसान और महंगाई पर कितना असर.. जानिए

Sat Sep 5 , 2026
  नईदिल्ली। सितंबर की बारिश को लेकर चिंता बढ़ रही है। जून की कमजोर शुरुआत, अगस्त में बारिश की कमी और अब सितंबर के लिए IMD का below-normal अनुमान… सवाल ये है कि इसका असर सोयाबीन, कपास और धान जैसी खरीफ फसलों पर कितना पड़ेगा और क्या इसका असर आम […]

You May Like