कुत्ता को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाईक

सिंगरौली। माजन मोड़ बैढ़न के रेलवे ओव्हर ब्र्रिज के समीप मोटरसाइकिल के समाने अचानक एक कुत्ता आ गया, उसे बचाने के चक्कर में बाईक सवार प्रौढ़ व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गया, यह घटना आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है। घायल प्रौढ़ व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवानगर निवासी मेवालाल गुप्ता पिता मोतीलाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष आज शाम के वक्त मोटरसाइकिल से कचनी मार्ग से होते हुये नवानगर की ओर जा रहे थे कि माजन मोड़ ओव्हर ब्रिज के समीप अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में मेवालाल की बाईक डिवाइडर से बेकाबू होकर टकरा गई और इस हादसे में वे घायल हो गये।

Next Post

युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन

Fri Aug 28 , 2026
सिंगरौली। बैढ़न क्षेत्र के ग्राम करकोसा निवासी एक युवक आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां गंभीर अवस्था में परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। चिकित्सको के अनुसार युवक खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like

Play sound