ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा भडैइया नवमी, 23 जुलाई को सनाढ्य सभा भवन, राम कुई में शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जयंती एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 170 वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर संभागीय का ब्राह्मण मिलनोत्सव सायं 4-30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण से प्रारंभ होगा।
आज भगवान श्री परशुरामेश्वरम मंदिर में श्री दुर्गा, भगवान शिवजी, भगवान श्री राम जी चिन्हांकित धर्म ध्वज स्थापित किए गए। मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष इन्जी. राजेश नायक, मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल,तथा अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने पंडित गिरिराज गुरुजी पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित किए।
कार्यक्रम मुख्य संयोजक महेश मिश्रा ने ब्राह्मण मिलनोत्सव की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मानित करने, निर्धनों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि देने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, 6 सितंबर को शिवपुरी में होने वाले 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने, ब्राह्मण बुजुर्ग महिला पुरूष को धार्मिक दर्शन यात्रा बागेश्वर धाम के दायित्व सौंपे जाएंगे।
