बीसीसीआई विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को 131 करोड़ रूपये का ईनाम देगा

बीसीसीआई विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को 131 करोड़ रूपये का ईनाम देगा

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रूपये के नकद ईनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।” रविवार को हुए फ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जिसमें भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन, ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूज़ीलैंड की रनचेज को बड़ा झटका दिया।

भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता। वेस्टइंडीज़ (2012 और 2016) और इंग्लैंड (2010 और 2022) ने यह ख़िताब दो-दो बार जीता है। भारतीय पुरुष टीम लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। इससे पहले कोई भी डिफ़ेंडिंग चैंपियन फ़ाइनल तक भी नहीं पहुंचा था। भारत इस टूर्नामेंट को अपने घरेलू मैदान पर जीतने वाली पहली टीम भी है।

Next Post

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अर्शदीप पर लगा जुर्माना

Tue Mar 10 , 2026
दुबई, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, […]

You May Like