ट्रम्प ने मंगलवार को पुतिन से बात करने की बनाई योजना

ट्रम्प ने मंगलवार को पुतिन से बात करने की बनाई योजना

मास्को, 17 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की योजना बनाई है।

श्री ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि रूस के साथ हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। देखते हैं कि क्या हमारे पास घोषणा करने के लिए कुछ है। शायद मंगलवार तक, मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा।”

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन संघर्ष और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर नियंत्रण से संबंधित क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

श्री ट्रम्प ने कहा, “यह बहुत सारी भूमि है, यह युद्ध से पहले की तुलना में बहुत अलग है। जैसा कि आप जानते हैं, हम भूमि के बारे में बात करेंगे। हम बिजली संयंत्रों के बारे में बात करेंगे, क्योंकि यह एक बड़ा सवाल है। लेकिन मुझे लगता है कि दोनों पक्षों द्वारा इस पर पहले ही बहुत चर्चा हो चुकी है।”

Next Post

कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार

Mon Mar 17 , 2025
इंदौर:आईटी पार्क चौराहे पर रविवार की रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा प्रतीक्षा वाइन शॉप के पास बताई जा रही है. यहां एमपी 43 सीए 1223 नंबर की कार सड़क के किनारे स्थित एक अन्य वाहन से टकरा गई. इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह […]

You May Like