
उज्जैन। उज्जैन-आगर रोड माकड़ोन क्षेत्र में कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना भयावह थी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोगों की मौत हुई है एक गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि निजी बैंक से कार्य के लिए शिवराज पिता कमल सिंह झाला ग्राम भैंसा खेड़ी 25 वर्ष, ड्राइवर प्रकाश पिता मांगीलाल 45 वर्ष निवासी इंदौर के साथ पुलिसकर्मी किशन लाल निवासी जयपुर के साथ कार में सवार होकर निकला था उनके साथ वकील रोहन भी शामिल था। माकड़ोन थाना क्षेत्र के उज्जैन आगर मार्ग पर चकोर ढाबे के सामने उनकी भिड़ंत ट्रक से हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई कार में घायल चार लोगों को उपचार के लिए उज्जैन शासकीय अस्पताल रवाना किया गया लेकिन रास्ते में शिवराज, किशन लाल और प्रकाश मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे जयपुर में रहने वाले किशन लाल के परिवार को सूचना दी गई है जो देर रात तक उज्जैन पहुंचेंगे। पुलिस के अनुसार घायल रोहन की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। मामले में मृतकों का देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया है।
