आइची-नागोया (जापान) 28 सितंबर (वार्ता) भारतीय एथलीट पिंकी बलहारा ने सोमवार को कुराश में महिलाओं के 78किग्रा भार वर्ग में दक्षिण कोरिया की लिम गरम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी जीत के साथ ही पिंकी ने अपना पदक पक्का कर लिया। आज यहां कुराश प्रतियोगिता में भारत की पिंकी ने महिलाओं के 78किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर-फ़ाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की लिम गरम को 3-0 से हराकर भारत के लिए पदक पक्का किया। जकार्ता 2018 में रजत पदक जीतने वालीं पिंकी ने अब एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के लिए तीसरा कुराश पदक पक्का कर लिया है। उनका सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 10:40 बजे होगा।
