सेवा भारती ने जिले में वितरित की 610 गणेश प्रतिमाएं

पेटलावद। सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था एवं श्रद्धा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सेवा भारती झाबुआ द्वारा जिलेभर में गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के 11 केंद्रों पर कुल 610 भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया गया। प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रतिमा वितरण की व्यवस्था की गई।

सेवा भारती का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। प्रतिवर्ष सेवा भारती द्वारा गणेश प्रतिमाओं का वितरण करवाया जाता है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है।

धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक जागृति का प्रयास

सेवा भारती के जिला अध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने बताया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और जागृति का माध्यम भी है। उत्सव के दौरान विशेष रूप से पौधारोपण, भारत माता पूजन, भजन संध्या, धार्मिक खेल गतिविधियां एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में सनातन संस्कृति के प्रति प्रेम, श्रद्धा एवं संस्कारों का बीजारोपण करने का प्रयास किया जाता है।

विभाग योजना प्रमुख अमित जी बाबर ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के साथ अखाड़े का प्रदर्शन एवं अंतिम दिवस भव्य झांकियों का आयोजन भी किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को जागृत करना तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से युवाओं और बच्चों को जोड़ना है।

सभी केंद्रों पर हुआ प्रतिमा वितरण

जिले के सभी निर्धारित केंद्रों पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं के माध्यम से भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसील प्रभारी वीरेंद्र भट्ट, सुरेश प्रजापति, कोमल सिंह निनामा सहित सेवा भारती के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

सेवा भारती द्वारा गणेश उत्सव के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Next Post

भोपाल में बदल रहा जमीन का खेल! मेट्रो-बायपास के बाद कौन से इलाके बनेंगे विकास के नए सेंटर?

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। राजधानी में जमीन का बदलता भविष्य…मेट्रो, बायपास और मास्टर प्लान के बाद शहर के कौन से इलाके बन सकते हैं विकास के अगले सेंटर? कहां बढ़ सकती है कनेक्टिविटी… और किन इलाकों पर आने वाले समय में नजर रखना जरूरी होगा? भोपाल अब सिर्फ पुराने शहर के दायरे में […]

You May Like