इंदौर: शहर में आज जर्मनी के कॉन्सुलेट जनरल क्रिस्टोफ हॉलियर ने इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र का दौरा किया. दौरे में उन्होंने औद्योगिक, आईटी एवं पर्यटन संभावनाओं पर तलाश की. साथ ही शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर लालबाग पैलेस तथा राजवाड़ा का भ्रमण किया. उन्होंने शहर की समृद्ध विरासत, स्थापत्य कला एवं पर्यटन क्षमता की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल बताया.
जर्मनी के काउंसुलेट जनरल क्रिस्टोफ हॉलियर दो दिन के फोर्ड पर इंदौर आए. दो दिवसीय दौरे के पहले दिन श्री होलियर ने शहर के लालबाग और राजबाड़ा को देखा. आज उन्होंने पीथमपुर में स्थित हेटिच इंडिया, महाले आनन्द थर्मल सिस्टम्स प्रायवेट लिमिटेड तथा इंदौर स्थित इंफोविन्स टेक्नोलॉजिज लिमिटेड में दौरा किया. उन्होंने आधुनिक उत्पादन, तकनीकी, औद्योगिक अधोसंरचना तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की जानकारी ली. एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने कॉन्सुलेट जनरल हॉलियर को इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र के औद्योगिक निवेश एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, आईटी इकोसिस्टम की जानकारी दी.
भारत महत्वपूर्ण व्यवसायिक साझेदार
हॉलियर ने कहा कि भारत, जर्मनी का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक साझेदार है. मध्यप्रदेश का इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र औद्योगिक एवं तकनीकी सहयोग की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण संभावनाएं रखता है. भविष्य में जर्मन उद्योगों एवं निवेशकों के लिए इंदौर पीथमपुर आकर्षक केंद्र के रूप में उभरेंगे.
