मेडसेव बीमा कंपनी ने विद्युत कैशलेस बीमा पॉलिसी पर दिया प्रेजेंटेशन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष एएम अग्रवाल एवं एस एल शाक्य ने बताया कि विद्युत कंपनियों द्वारा विद्युत पेंशनर्स एवं नियमित कर्मियों के लिए लागू की गई कैशलेस हेल्थ बीमा पॉलिसी का प्रेजेंटेशन श्रम कल्याण केंद्र ग्वालियर में हुआ, साथ ही पेंशन की समस्याओं पर प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक में कई निर्णय लिए गए।

बैठक के प्रारंभ में मेडसेव से कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विनय रिछारीया भोपाल ने पॉलिसी की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैशलेस बीमा पॉलिसी के तहत पेंशनर्स, नियमित कर्मियों को सभी प्रकार की बीमारियां, पूर्व विद्यमान रोग सहित लाभ मिलेगा, मात्र 500 से 1हजार रुपए और 2000 में क्रमशः 5 ,10, एवं 25 लाख की पॉलिसी मिल रही है जिसके तहत अनुबंधित अस्पतालों में भर्ती होने पर हर तरह के इलाज पर कैशलेस व गैर अनुबंधित अस्पतालों में प्रतिपूर्ति के आधार पर सीजीएचएस दरो पर इलाज किया जा सकेगा, साथ ही ऑप्शन लेवल 2 एवं 3 साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण भी कर सकेंगे, भर्ती होने पर प्राइवेट वार्ड का किराया, नर्सिंग चार्ज, डॉक्टर, सर्जन फीस, ऑपरेशन थिएटर खर्च, ब्लड ,ऑक्सीजन, इंप्लांट, (घुटना रिप्लेसमेंट) कृत्रिम अंग, दवाइयां, टेस्ट, आई सी यू के खर्च का पूरा पैसा एवं भर्ती होने पर भर्ती होने के 15 दिन पूर्व व 30 दिन बाद तक भी दवाई का खर्च मिलेगा, आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पर प्रति आंख 35 हजार रुपया एवं दातों की चिकित्सा का खर्च भी मिलेगा। वर्तमान में यह योजना 1 वर्ष की है सफल हो जाने पर नियमित वर्षों हेतु बढ़ाया जाएगा।

रिछारीया ने बताया कि वह मध्य क्षेत्र कंपनी के सभी पॉलिसी होल्डर को एक बार पुनः उनके व्हाट्सएप पर उनके कार्ड प्रेषित करेंगे।

प्रेजेंटेशन बैठक में ग्वालियर शिवपुरी दतिया डबरा मुरैना एवं अन्य क्षेत्रों के लगभग 300 पेंशनर्स एवं नियमित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी उपस्थित थी। बैठक के प्रारंभ मे ऊर्जा सचिव के साथ बैठक की जानकारी एवं 4 जून को प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र के साथ होने वाली बैठक के बारे में भी प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। विनय रिछारीया का संगठन की ओर से ए एस मौर्य, राठौर, पीपी मिश्रा, जेपी शर्मा अध्यक्ष शिवपुरी, सुरेश खरे अध्यक्ष, केलाश पाल एन सी सक्सेना डबरा, राजेश्वरी दुबे एवं समिति के पदाधिकारी ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

बैठक का संचालन एसके जायसवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन राजेश शर्मा, एस एल शाक्य, ए एम अग्रवाल, अनिरुद्ध सेन, आई एम कुरैशी, अजय सिंह कुशवाह ने किया।

Next Post

करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Wed Jun 3 , 2026
दमोह। करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर झूठे आरोपों से निर्दोष व्यक्तियों को बचाने की मांग की गई है. करणी सेना अध्यक्ष नितिन सिंह, आकाश, अमर, सूरज सिंह ने […]

You May Like